राहुल अवस्थी ने सीहामऊ में सुनी मन की बात,बूथ अध्यक्ष सहित ग्रामीण हुए शामिल

राहुल अवस्थी ने सीहामऊ में सुनी मन की बात,बूथ अध्यक्ष सहित ग्रामीण हुए शामिल

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम सीहामऊ में रविवार को ग्राम प्रधान अल्का मिश्रा के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण को भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने ग्रामीणों के साथ सुना तथा लोगों से आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 'मन की बात' कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच बन गया है। इसके माध्यम से स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर लोगों को प्रेरणा मिलती है। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए बूथ अध्यक्ष अतुल कुमार, राम उजागर वर्मा, राजेंद्र कुमार रावत, दुर्गेश तिवारी, उमेश चंद्र, अखिलेश, राम मिलन दीक्षित, सुरेंद्र शुक्ला, सेक्टर संयोजक लालता तिवारी और सुमित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।