राष्ट्रीय जन मानस संगठन की बैठक गन्ना संस्थान में हुई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। राष्ट्रीय जनमानस संगठन की बैठक गन्ना संस्थान कार्यालय बाराबंकी में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सियाराम रावत तथा संचालन रामदत्त रावत ने किया। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में धान की बेरन व फसल रोपाई के समय पर्याप्त खाद एवं नहरे में पानी उपलब्ध कराने, आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों का बकाया मानदेय दिलाए जाने तथा गरुण कंपनी द्वारा बगैर सेवायोजन पोर्टल का सहारा लिए कर्मचारियों की मनमानी तरीके से चयन की जांच सहित पांच बिंदु दर्शाया गया हैं। इस अवसर पर महासचिव दिवाकर शुक्ला, प्रदीप कुमार रावत, प्रदीप कुमार यादव, डॉ सत्यनाम शरण दास, हंसराज यादव, अशोक कुमार रावत, छोटेलाल वर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया।









