रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए सुनील सिंह सेवक ,प्रभु श्री राम की आरती की

रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए सुनील सिंह सेवक ,प्रभु श्री राम की आरती की

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। कजियापुर स्थित पावन नटवीर बाबा धाम में आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में भाजपा नेता समाजसेवी सुनील सिंह सेवक ने सम्मिलित होकर भगवान श्री राम की आरती कर सर्व मंगल कल्याण की कामना की । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाते हैं।यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार और एकता का संदेश देते हैं। सभी को इसमें बढ़चढ़ कर भागीदारी निभानी चाहिए।रामलीला कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुधीर सिंह सरसवा आशुतोष सिंह ,रणवीर सिंह का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम देखने ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी।