राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में महिमा राज ने जीता रजत पदक

राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में महिमा राज ने जीता रजत पदक

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 में विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवां की छात्रा महिमा राज ने कुश्ती के 48+ किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महिमा, श्री विनोद कुमार की पुत्री हैं। महिमा की इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह व इंचार्ज प्रधानाध्यापक सहित विद्यालय परिवार ने महिमा को माला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में शिक्षक सत्यनंद, सरिता सिंह, सहदयन्द्र नारायण शर्मा, अमित जायसवाल, मोहम्मद ज़बीर, आयशा खातून और शिवमंगल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने महिमा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।