राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट शेषमणि शुक्ला के कुशल निर्देशन में मेरेद्वारा आज दिनांक 10.03.2026 को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, चित्रकूट का औचक निरीक्षण किया गया। दौरान निरीक्षण राजकीय सम्प्रेक्षण गृह चित्रकूट में अावासित बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की गयी। उनको निःशुल्क अधिवक्ता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया और किसी बाल अपचारी के पास अधिवक्ता उपलब्ध न हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपने वाद की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण उपरान्त बाल अपचारियों के मध्य कहानी सुनने/सुनाने का सत्र का आयोजन किया गया। बाल अपचारियों को इला चौधरी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा शेख चिल्ली की हास्य कहानी व कुछ अन्य प्रेरणा दायक कहानी सुनायी गयी तथा इसके उपरान्त कहानियों से मिलने वाली शिक्षा पर बाल अपचारियों से विचार विमर्श किया गया। समस्त बाल अपचारियों को अपनी गलतियां सुधारने, बुरी संगत से बचने एवं शिक्षा के प्रति अत्यधिक ध्यान देने हेतु प्रेरणा दी गयी तथा यह भी प्रेरणा दी गयी कि वह सम्प्रेक्षण गृह से निकलने के बाद समाज में एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभाते हुये सामान्य जीवन यापन करें तथा समाज के उत्थान के लिये उचित प्रयास करते रहें। इस अवसर पर सुश्री विदिषा भूषण प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड, बीर सिंह संस्था प्रभारी, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव सदस्य, दीपक कुमार काउन्सलर आदि उपस्थित रहे।






