राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर में प्रवेश एवं निपुण रोवर रेंजर जांच शिविर का हुआ शुभारंभ
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।भारत स्काउट और गाइड उ0प्र0 जिला संस्था चित्रकूट के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर चित्रकूट में रोवर रेंजर प्रशिक्षण एवं जाँच शिविर का आज दिनांक 25/02/2026 को ध्वज शिष्टाचार के साथ उद्घाटन हुआ जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अकबरे आजम जी द्वारा सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके शिविर के उद्घाटन की घोषणा की और रोवर रेंजर को व्यवस्थित जीवन जीने की कला, अनुशासन व स्वच्छता के साथ साथ सत्य मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर सभी शिविरार्थियों का उत्साह वर्धन किया। रोवर प्रभारी डॉ.सुनील कुमार मिश्रा ने सभी रोवर रेंजर को सेवा का पाढ पढ़ाया तथा रेंजर प्रभारी डॉ.कीर्ति शुक्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। शिविर प्रभारी रामदयाल रोवर लीडर ने विस्तार से रोवर रेंजर पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी, ललित कुमार यादव जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) चित्रकूट ने स्काउट गाइड के इतिहास के बारे में बताया, टोली ज्ञान की जानकारी दी और टोली में कार्य करने को ,सैल्यूट ,बायां हाथ मिलाना, बताया आदि जानकारी प्रदान की गई।