रनिया में श्री बांके बिहारी मंदिर में होगा भव्य श्री श्याम महोत्सव,भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात के रनिया कस्बे में श्री श्याम भक्तों के लिए एक भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री श्याम कृपा मित्र मंडल परिवार रनिया द्वारा प्रथम श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 12 जून 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री बांके बिहारी धाम मंदिर, बाजार रोड रनिया में होगा। आयोजकों के अनुसार महोत्सव के अंतर्गत विशाल भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट, फूलों और रोशनी से सजाया जाएगा। आयोजक समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि रनिया क्षेत्र में श्याम महोत्सव आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।









