रनिया नगर पंचायत में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण”
निष्पक्ष जन अवलोकन।
अंकित तिवारी।
कानपुर देहात। रनिया नगर पंचायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभासदों एवं नगर पंचायत के अधिकारियों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सभासद उमा द्विवेदी और पंकज पासवान सहित नगर पंचायत अध्यक्ष विटान दिवाकर तथा अधिशासी अधिकारी (ईओ) मनीष राय ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा और न्याय को बढ़ावा देने की बात कही। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। नगर पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही। पूरे माहौल में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।









