योगी के जन्मदिन पर मरीजों को भाजपाइयों ने बांटे फल

योगी के जन्मदिन पर मरीजों को भाजपाइयों ने बांटे फल

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर चित्रकूट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन द्विवेदी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय और नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता आदि भाजपा नेताओं ने जिला चिकित्सालय चित्रकूट पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किया। इस मौके पर जिला चिकित्सालय चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रमोहन द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बना है। महिलाएं सशक्त हुई हैं। माफिया या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। प्रदेश में विकास को नया आयाम मिला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय और भाजपा नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लंबी आयु की कामना की। फल वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यक्रम संयोजक चन्द्रमोहन द्विवेदी आलोक पाण्डेय रवि गुप्ता ,गोलू गर्ग ,सोनू खंगार , अनिल गुप्ता,दीपक दि्वेदी, वीरेन्द्र कोरी ,सोनू मोदी, शंकर प्रसाद यादव रतन पटेल अंकित एवं समस्त नगर टीम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।