यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया में 94वीं रैंक हासिल किया

यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया में 94वीं रैंक हासिल किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट।। सआदतगंज।शिक्षक के छोटे पुत्र ने यूपीएससी परीक्षा में आल इंडिया में 94वीं रैंक हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।यह खबर सुनते ही उनके शिक्षक पिता के साथियों ने विद्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी है। शहर के लखपेड़ाबाग निवासी कौशलेंद्र द्विवेदी रामनगर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय हसनपुर पहाड़पुर में बतौर प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं उनके छोटे पुत्र सुयश द्विवेदी ने अपने पांचवें प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आल इंडिया में 94वें रैंक हासिल की है।सुयस द्विवेदी वर्तमान में सीआईएसएफ में बतौर असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहें हैं।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।यह खबर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होते ही रामनगर ब्लाक के बेसिक शिक्षा विभाग के दर्जनों शिक्षकों ने उनके पिता कौशलेंद्र द्विवेदी के विद्यालय पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाकर व माला पहनाकर उनके बेटे के सफलता पर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि कौशलेंद्र द्विवेदी शिक्षक बनने से पूर्व करीब 20वर्षों तक भारतीय वायुसेना में भी कार्यरत रहे हैं।इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय वाजिदपुर के प्रधानाध्यापक विनीत शुक्ला ने कहा कि शिक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी के होनहार पुत्र ने कड़ी मेहनत से देश की प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर शिक्षक समाज व जिले का नाम रोशन किया है।इस मौके पर विनीत शुक्ला, विवेक मिश्रा, आशुतोष वर्मा, विजय त्रिपाठी, प्रवीण सिंह राणा प्रताप सिंह, मनोज वर्मा,आदि शिक्षकों ने विद्यालय पहुँचकर उनके पुत्र के सफलता पर बधाई दी है।