मान्यवर कांशीराम की जयंती सपा नेताओं ने धूमधाम से मनाई
निष्पक्ष जन अवलोकन | बाराबंकी के असेनी मोड़ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को मान्यवर कांशीराम की जयंती अत्यंत गौरवपूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप रहे। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, सांसद एस.पी. पटेल सिंह, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, राम मगन रावत, सरवर अली खान तथा रतन लाल राव ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषितों और वंचितों को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाने का जो सपना देखा था, उसे पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति को स्वाभिमान के साथ जीना सिखाया। इस अवसर पर हुमायूं नईम खान, फराजुद्दीन किदवई, सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशीराम गौतम, सरोज मौर्य, गौतम रावत, रितेश सिंह, सदर विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।









