महादेवा में बीज भंडार का उदघाटन, किसानों में खुशी की लहर
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। बीज एवं कीटनाशक भंडार खुल जाने से अब स्थानीय किसानों को दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा यह बात मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने लोधेश्वर महादेवा में नव स्थापित चौहान कीटनाशक एवं बीज भंडार के उद्घाटन समारोह में कहीं मुख्य अतिथि ने विधि विधान के साथ पूजन कर फीता काटकर बीज भंडार का उद्घाटन किया बीज भंडार के प्रोपराइटर रवि चौहान अवधेश चौहान ने मुख्य अतिथि व आए हुए गणमान्य जनों का माला पहनाकर स्वागत किया भाजपा मंडल महादेवा के अध्यक्ष अमित सिंह अजय गुप्ता महेश तिवारी पूर्व बीडीसी एवं युवा भाजपा नेता अमित अवस्थी संजीत यादव अयोध्या प्रसाद रितेश कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे









