मसौली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत मसौली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया। बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में उपनिरीक्षक रामकरन सिंह नर्सरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमालपुर बंजारनपुरवा की ओर से आ रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक बंजारनपुरवा निवासी गुल्ले उर्फ जुम्मन पुत्र मोहम्मद हसन बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।









