भाजपा विचारधारा आधारित संगठन, कार्यकर्ता सर्वोपरि – धर्मपाल सिंह
? निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद का ध्वजवाहक होता है और संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपना लक्ष्य केवल चुनाव में पार्टी की जीत तक सीमित न रखें, बल्कि पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को मिशन मोड में आगे बढ़ाने का कार्य करें। प्रदेश संगठन महामंत्री सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सांगठनिक बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों से मुलाकात भी की। कार्यक्रम में एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी संतोष सिंह, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, शरद अवस्थी, संतोष सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, विजय आनंद बाजपेई सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जन आक्रोश महिला पद यात्रा की तैयारियां पूर्ण, आज लखनऊ में आयोजन नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संसद में कांग्रेस, सपा एवं अन्य विपक्षी दलों के रवैए से नाराज महिलाएं मंगलवार को लखनऊ में “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” निकालेंगी। इस पद यात्रा में बाराबंकी जनपद से 5 हजार से अधिक महिलाओं के शामिल होने की तैयारी है। जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने बताया कि पद यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी विधानसभाओं से महिलाओं को लखनऊ पहुंचाने के लिए कुल 175 बसों की व्यवस्था की गई है। ---









