भटूवामऊ: कार्यक्रम में एकता और इंसानियत का संदेश

भटूवामऊ: कार्यक्रम में एकता और इंसानियत का संदेश

निष्पक्ष जन अवलोकन। विजय राम जायसवाल।

 बेलहरा बाराबंकी। क्षेत्र के ग्राम भटूवामऊ में वर्क फाउंडेशन व सैम खान फाउंडेशन के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सैम खान फाउंडेशन के संस्थापक सैम खान ने कहा कि इंसानियत के लिए आगे बढ़ना ही समय की सबसे बड़ी जरूरत है, तभी भारत अखंड बन सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी धर्म एक ईश्वर का संदेश देते हैं और हम सभी उसी की संतान हैं, इसलिए जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने चिंता जताई कि आपसी मतभेदों के कारण लोग एक-दूसरे से दूर हो रहे हैं, जिन्हें खत्म कर समाज में एकता स्थापित करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से वर्क फाउंडेशन लगातार कार्य कर रही है और लोगों से इससे जुड़कर समाज के उत्थान में योगदान देने की अपील की गई। कार्यक्रम में मोहम्मद आसिफ, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद फैज, मोहम्मद तनु खान, नलिन निगम, सचिन रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।