भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

भगवान परशुराम शोभायात्रा का भव्य आयोजन, आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

 निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा

मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में रविवार को महोली रोड क्षेत्र में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का संदेश देती इस शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, सुसज्जित धार्मिक रथ एवं भक्तिमय वातावरण मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम का भव्य डोला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलाल शोर वाला पब्लिक स्कूल से हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 51 वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाएं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक एवं अधिवक्ता समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान समाज के लिए गौरव का विषय है।