ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ब्लॉक में गुरुवार को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक का मुख्य जोर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने पर रहा।सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरिफ सिद्दकी ने आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनवाने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्लॉक के सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं। इससे उन्हें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।डॉ. सिद्दकी ने बताया कि पंचायत सहायकों की मदद से गांव-गांव में कैंप लगाकर आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाए जाए तो बनने में आसानी होगी। यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने आशा, एएनएम और पंचायत सहायकों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया।बैठक में नियमित टीकाकरण शत-प्रतिशत करवाने, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी और परिवार कल्याण कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। कुपोषण दूर करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. देव प्रताप सिंह, सीडीपीओ अर्चना वर्मा, विवेक कुमार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।









