बीएसए ने शैक्षिक भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।बच्चों में सामाजिक विकास,राष्ट्रीय प्रेम, वैज्ञानिक सोंच आदि व्यक्तित्व विकसित करने के लिए सरकार द्वारा बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया जा रहा है। शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट पर जाने वाले बच्चों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया यह शैक्षिक भ्रमण खंड शिक्षा अधिकारी अतुल दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रयागराज भेजा गया है ,जिसमें 90 छात्र-छात्राएं और 10 शिक्षक भेजे गए वहां पर बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा और तारामंडल को भी बच्चे देखेंगे, इस मौके पर श्रीमती नेहा सिंह श्रीमती अनीता कटियार इंद्रेश कुमार श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय खोह नगर क्षेत्र कर्वी ब्रजेश कुमार सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय दुवारी रामशंकर सिंह सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय काडीखेड़ा यामेंद्र दत्त पाण्डेय विद्यासागर अध्यापक कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा सोमनाथ यादव प्र अ कंपोजिट विद्यालय साईंपुर अशोक सोनी सेमरिया चरणदासी गोरेलाल साहू सहायक अध्यापक राम बाबू हनुमत तिवारी राष्ट्रीय आविष्कार एक्सपोजर विजिट में गये है।









