बकरीद को लेकर कोतवाली बदोसरांय परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई

बकरीद को लेकर कोतवाली बदोसरांय परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बदोसराय कोतवाली परिसर में शुक्रवार शाम बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने की।सीओ गरिमा पंत ने कुर्बानी के मलबे के उचित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले मलबे को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालियों या खुले में न फेंका जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर गड्ढा खुदवाकर मलबा उसी में डालने को कहा गया, ताकि साफ-सफाई बनी रहे और किसी की भावनाएं आहत न हों।बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थलों पर ही की जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह वर्जित है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सीओ गरिमा पंत ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने, अफवाह फैलाने या सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया सेल लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी राम औतार राम भी बैठक में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय ने जानकारी दी कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व और पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। कोतवाली प्रभारी राम औतार राम ने शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रखने और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।इस बैठक में ग्राम प्रधान अकरम अंसारी, राम सागर यादव,विकेश वर्मा, ओन मियां, जय प्रकाश वर्मा, जयराम मौर्य, माजिद हाशमी, हाजी मुस्ताक अहमद, जमशेद अली, साहेब प्रसाद यादव,सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।