प्राथमिक शिक्षक संघ दरियाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बने सुनील कुमार त्रिपाठी
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विकास खंड दरियाबाद जनपद बाराबंकी की नवगठित कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ /प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय-ज्ञाप के सुनील कुमार त्रिपाठी (प्रधानाध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय मझेला ) को अध्यक्ष, श्री अब्दुल माजिद (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बबूआपुर) को मंत्री तथा श्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय फीरोजपुर) को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संविधान एवं नियमावली के अनुरूप कार्य करते हुए शिक्षक हित एवं संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करेगी। साथ ही संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है। संघ की ओर से नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। दिलीप तिवारी जिला आई टी सेल (मीडिया) दिलीप तिवारी , कार्यालय प्रभारी संजय पाण्डेय, मनोज सिंह आदि सम्मानित शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।