पिकप की टक्कर में युवक घायल संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में चल रहा है उपचार

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर। बदोसरांय से टिकैत नगर मार्ग पर मदारपुर गांव के एक आलू लदी पिकप ने एक बाइक सवार को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर भाग गया स्थानीय लोगों ने घायल को एम्बुलेंस से उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर भिजवाया जंहा इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक डाक्टर ए के पान्डेय, रुपेश गुप्ता आदि की देख रेख में उपचार चल रहा है। ग्राम बरोलिया निवासी आशीष 22 वर्ष पुत्र शिवचरण किसी कार्य वश कोटवाधाम की ओर जा रहा था कि मदारपुर गांव से 100 कदम दूर आलू लदी पिकप ने बाइक सवार आशीष को जोर दार टक्कर मारकर घायल कर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने घायल को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर उपचार के लिए भेजा जहां उसका उपचार चल रहा है।