पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर गांव पहुंचे राहुल अवस्थी

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर गांव पहुंचे राहुल अवस्थी

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। भाजपा युवा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल अवस्थी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मथुरा में प्रधान शारदा प्रसाद अवस्थी उर्फ भूलन के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमूल्य हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए सभी को पौधरोपण में भागीदारी करनी चाहिए। राहुल अवस्थी ने ग्रामीणों से पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस अवसर पर गांव के कई लोग मौजूद रहे। इसके पूर्व राहुल अवस्थी जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उनके चित्र पर रोली टीका लगाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।