तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ गंभीर, चालक फरार

तेज रफ्तार कार की टक्कर से अधेड़ गंभीर, चालक फरार

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। देवा रोड स्थित इसरौली गांव के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बसारा निवासी 48 वर्षीय गयास खान को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी देवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार गयास खान के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज गति में थी और चालक ने नियंत्रण खो दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश जारी है।