तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम कटका व भैंसुरिया के रास्तों के विवादों को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा बडी संख्या में पुलिस बल के साथ आपसी सहमति के आधार पर समाधान कराया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर के थाना रामनगर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भैंसुरिया व कटका गांव में रास्ते के विवादों को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा बडी संख्या में थाना रामनगर की पुलिस के साथ दोनों पक्षों के लोगों की सहमति के आधार पर रास्ते के विवादों का समाधान करा दिया है। शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,तथा बडी संख्या में रामनगर थाने का पुलिस बल कटका गांव पंहुच कर काफी दिनों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को आपसी सहमति के आधार पर समाधान कराया गया।इसी क्रम में तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम भैंसुरिया गांव में भी रास्ते के विवाद को दोनों पक्षों के आपसी सहमति के आधार पर समाधान करा दिया गया।इस मौके पर बडी संख्या में पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद रहे।