तहसील परिसर का रंग रोगन, तहसील के सरोवर में जल भरवाना, चारों तरफ़ इन्टरलाकिंग तथा मछलियों को प्रतिदिन दाना छोडवाना इत्यादि कार्य पूर्व आई ए एस एस डी एम अजय द्विवेदी की तर्ज पर हो रहे हैं

तहसील परिसर का रंग रोगन, तहसील के सरोवर में जल भरवाना, चारों तरफ़ इन्टरलाकिंग तथा मछलियों को प्रतिदिन दाना छोडवाना इत्यादि कार्य पूर्व आई ए एस एस डी एम अजय द्विवेदी की तर्ज पर हो रहे हैं

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील परिसर,तथा परिसर के सरोवर की साफ सफाई,पानी भराई तथा सरोवर में पडी हुई मछलियों को प्रतिदिन दाना छोडवाना तथा सरोवर के चारों तरफ इण्टर लाॅकिंग खडन्जा निर्माण आदि कार्य करवा कर रमणीक बनवाया जा रहा है। तहसील को आने वाले फरियादियों को गुड और शुद्ध पानी भी मुहैय्या कराया जा रहा है। पूर्व उपजिलाधिकारी आई ए एस अजय द्विवेदी के कार्यकाल में तहसील परिसर में जमकर कार्य करवाये गये थे। ठीक उसी तरह वर्तमान उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज, तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा,आदि राजस्व कर्मी तहसील परिसर के सरोवर,पार्क,तथा तहसील के मुख्य भवन का रंग रोगन मरम्मत आदि कार्य करवा कर पूर्व एस डी एम आई ए एस अजय द्विवेदी जी के कार्यकाल की याद ताजा कर रहे हैं जो आम जन मानस में चर्चा का विषय बन रहे हैं।