तहसील के पारिजात सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पशु क्रूरता एंव पशु संरक्षण जागरुकता शिविर का आयोजन तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा की अध्यक्षता में किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में तहसील के पारिजात सभागार में तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा की अध्यक्षता में पशु क्रूरता एंव पशु संरक्षण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को तहसील के पारिजात सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने पशु क्रूरता एंव पशु संरक्षण पर शिविर में विचार व्यक्त किए।इस मौके पर नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय,राना प्रताप सिंह एडवोकेट,विजय अवस्थी एडवोकेट दिलीप मिश्रा, अमित कुमार, मोहम्मद ताहा, रोहित कुमार,के के शुक्ला, सुशील कुमार बाजपेयी, कृष्ण कुमार वर्मा, लवकेश रावत,बेनी प्रसाद यादव,अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।









