तमाम ई रिक्शा की स्टेपनी पर लगवाए भाजपाई कवर , राहुल अवस्थी का मिशन 2027 अभियान जारी

तमाम ई रिक्शा की स्टेपनी पर लगवाए भाजपाई कवर , राहुल अवस्थी का मिशन 2027 अभियान जारी

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। विधानसभा चुनाव की संभावित तैयारियों के बीच भाजपा से टिकट के दावेदार माने जा रहे शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने जनसंपर्क अभियान को नया स्वरूप दिया है। उन्होंने क्षेत्र के ई रिक्शा वाहनों की स्टेपनी पर भाजपा के रंग में कवर लगवाए हैं जिन पर कमल का फूल और अपना नाम अंकित कराया है। क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह प्रचार शैली लोगों का ध्यान भाजपा के साथ उनकी ओर भी आकर्षित कर रही है।राहुल अवस्थी लगातार गांवों और कस्बों में पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। उनके समर्थक इसे भाजपा की नीतियों और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बता रहे हैं।वाहनों पर कमल चिन्ह वाले स्टेपनी कवर भी उनके प्रचार अभियान का हिस्सा बन गए हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता के जरिए राहुल अवस्थी स्वयं को भाजपा के मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित किया है।