टेट अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी आगामी 13 अप्रैल को निकालेगा मशाल जुलूस

निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संथ बाराबंकी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के तत्वावधान में आगामी 13 अप्रैल को मशाल जुलूस निकाल कर सेवारत शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता सम्बन्धी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का विरोध करने हेतु मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन करेगा । मशाल जुलूस में शिक्षकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जनपदीय संगठन के पदाधिकारी विभिन्न ब्लॉकों में जाकर शिक्षकों एवं संगठन पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में जनपद मुख्यालय पर आंदोलन में हिस्सा लेने का आग्रह कर रहे हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में फतेहपुर ब्लॉक में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ की बैठक डॉ 0 राकेश सिंह ,जिलाध्यक्ष उ0 प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी एवं जनपदीय संयोजक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी की अध्यक्षता में संपन्न हुयी । बैठक में जूनियरहाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद वर्मा, अटेवा ब्लॉक संयोजक राम मिलन वर्मा तथा टीचर्स सेल्फ केयर टीम के ब्लॉक संयोजक संजय वर्मा और उनके ब्लॉक पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद रहे । इस बैठक में AIJTF के बैनर तले TET अनिवार्यता के विरोध में आन्दोलन के प्रथम चरण में राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश ,मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0 एवं नेता प्रतिपक्ष उ 0 प्र 0 राज्य व केन्द्र को टेट अनिवार्यता को समाप्त किये जाने को लेकर मांगपत्र ईमेल व पोस्टकार्ड भेजने के कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी संचालन हेतु सभी सहयोगी संगठनों के पदाधिकारीगण को बधाई दी गयी। आगामी प्रस्तावित मशाल जुलूस कार्यक्रम के सम्बन्ध में बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन की प्रभावी तैयारी हेतु सभी संगठन सामूहिक रणनीति बनाकर अधिक से अधिक संख्या के साथ जनपद मुख्यालय बाराबंकी में आयोजित मशाल जुलूस कार्यक्रम में प्रतिभाग करें । सोशल मीडिया ,समाचार पत्र एवं शिक्षकों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए । इस बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्य, संगठन मंत्री प्रवेश कुमार सिंह ,प्रमेंद्र वर्मा, विश्वजीत सिंह जिला मीडिया प्रभारी जयकुमार ,ब्लॉक संयुक्त मंत्री अरुण त्रिपाठी,ब्लॉक उपाध्यक्ष शरद कुमार,स्वतंत्र सिंह ,उमेश सिंह, राम सुचित ,कुलदीप प्रजापति ,मोहम्मद फैज, त्रिपुरारी शरण,मोहम्मद सुलेमान ,राज किशोर वर्मा ,अनिल कुमार, रामसुचित, समर फातिमा ,शम्मो फातिमा,किरन रावत, कुमकुम वर्मा ,शालिनी यादव शेफाली सिंह,कुसुम सिंह ,रीमा श्रीवास्तव ,रीना सिंह ,प्रीति सिंह आदि शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।