जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में नीट(NEET) परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश
निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर | पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी व अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांकः15.06.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जनपद में आयोजित होने वाली नीट(NEET) परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा की समग्र तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की गई और स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो । किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो । यह बैठक जनपद में शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप परीक्षा की गरिमा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है । प्रशासन की यह प्रतिबद्धता अभ्यर्थियों में परीक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास जगाने एवं योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी ।









