जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लाभार्थी को सौंपा 2 लाख रुपये का चेक

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के लाभार्थी को सौंपा 2 लाख रुपये का चेक

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।राजापुर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत मृतक बीमाधारक के आश्रित को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। ​चेक वितरण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह है। परिवार के मुख्य अर्जनकर्ता के असामयिक निधन की स्थिति में यह राशि परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करती है। मात्र 436 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर बैंकों द्वारा दी जा रही यह सुविधा शोकाकुल परिवार को सहूलियत देती है। ​ जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों से कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एक महत्वपूर्ण योजना है से जुड़ने का आह्वान किया।