जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद सोनभद्र के इन अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बावजूद सोनभद्र के इन अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ सोनभद्र में अवैध अस्पतालों की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर आए दिन हो रहा है फिर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त अस्पतालों पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया जनपद में बेसमेंट और एक दो कमरों में कुकुरमुत्ते की तरह फैले फ़र्ज़ी अस्पताल धड़ल्ले से मरीज़ों को भर्ती कर रहे हैं और इलाज के नाम पर मोटी रकम के चक्कर में मरीज़ों की जान से खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आ रहें हैं बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है सोनभद्र में ए०पी०हास्पिटल रेलवे फाटक,न्यू ओम हॉस्पिटल उरमौरा,सुर्य देव हॉस्पिटल मधुपुर,जीवन रानी हॉस्पिटल चोपन,जन साहायता हॉस्पिटल चोपन,आशा हॉस्पिटल रामगढ़,अस्पताल नाम पर चल रहे इन अस्पतालों में सीटी स्कैन ,एमआरआई, अल्ट्रासाउंड,एक्सरे, पैथोलॉजी जैसी आधारभूत सुविधाएं केवल अस्पताल के बैनर और पोस्टर तक ही सीमित हैं मौक़े पर बिना मेडिकल डिग्री के ही डॉक्टर बने व्यक्ति द्वारा आपरेशन व ईलाज किया जाता हैं ।