जनपद चित्रकूट में निर्माणाधीन इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क का जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जनपद चित्रकूट में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु निर्माणाधीन "इको टूरिज्म आधारित थीम पार्क"का आज दिनांक 27 जून, 2026 को जिलाधिकारी, चित्रकूट द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना का निर्माण कार्य संस्था द्वारा ₹1176.97 लाख की स्वीकृत लागत से कराया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य माह सितम्बर, 2025 से प्रारम्भ होकर मार्च, 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है। परियोजना के अंतर्गत इको लॉज, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, नेचर ट्रेल, चिल्ड्रेन प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, पार्किंग, हॉर्टिकल्चर, सोलर लाइटिंग, एडवेंचर गेम्स, बाह्य विद्युतीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक सहित अन्य पर्यटन अवसंरचनाओं का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्यों में अपेक्षित गति लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, गुणवत्ता मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्माण कार्यों की प्रगति को और अधिक गति प्रदान की जाएगी तथा परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु आवश्यक सभी कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।









