जनगणना 2026: फतेहपुर में प्रगणकों का प्रशिक्षण 27 अप्रैल तक जारी

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। जनगणना 2026 की तैयारियों के तहत प्रगणकों व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से स्थानीय सांई पीजी कॉलेज व जयपुरिया स्कूल में शुरू होकर 27 अप्रैल तक चलेगा। सांई पीजी कॉलेज में पांच बैचों में करीब 200 तथा जयपुरिया स्कूल में चार बैचों में 160 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 18 प्रशिक्षक सत्रों का संचालन कर रहे हैं। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एलईडी स्क्रीन व ट्रेनिंग ऐप के माध्यम से जनगणना प्रक्रिया समझाई जा रही है, साथ ही फील्ड विजिट भी कराई जा रही है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।