चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा, 02 चोर गिरफ्तार चोरी की 07 बकरियां के साथ गिरफ्तार

चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा, 02 चोर गिरफ्तार चोरी की 07 बकरियां के साथ गिरफ्तार

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मारकुण्डी के मार्गदर्शन में थाना मारकुण्डी टीम द्वारा चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 02 चोर को चोरी के 07 बकरियों सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः- 1.अबरान उर्फ बिगो खान पुत्र रिजवान उर्फ गफ्फार खान उम्र 20 वर्ष निवासी बरगढ़ मण्डी के पीछे थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट । 2. धानी उर्फ मुखबल खान पुत्र स्व0 उज्जल खान उम्र 18 वर्ष निवासी बरगढ़ मण्डी के पीछे हाल पता कन्धरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट । बरामदगीः- 07 अदद बकरियाँ बरामद 5000/- रूपये गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समयः- मण्डी भवन के पास मझगवां रोड,09.03.2026 समय 20.30 बजे संक्षिप्त विवरणः- उल्लेखनीय है कि उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह,उ0नि0 रमेश सिंह मय हमराह आरक्षी लालू यादव,आरक्षी मंगला प्रसाद व आरक्षी अमित तिवारी द्वारा थाना हाजा में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 07/2026 धारा 331(4),305,325 बीएनएस,मु0अ0सं0 55/2025 धारा 309(6) बीएएस व मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस की मुकदमों में पतारसी सुरागरसी में माल मुल्जिमान बरामद करने रवाना हुए थे कि जरिये मुखविर सूचना मिली की जगन्नाथपुरम थाना क्षेत्र मारकुण्डी में हुई बकरी चोरी से सम्बन्धित कुछ चोर बकरियों को लेकर आजकल में मझगवां सतना म0प्र0 जाने वाले है। इस सूचना पर ग्राम कन्धरा,ग्राम लखनपुर एवं ग्राम गाढ़ा कटरा में भ्रमणशील होकर जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि भोर में ग्राम कन्धरा से कुछ लोग बकरियों को लादकर ले जाते है। दिनांक 09.03.2026 को बाईपास रोड मझगवाँ मण्डी तलाब के पास 02 व्यक्ति बकरियों को रोके हुए थे । दोनों व्यक्तियों को घेरकर रोककर नाम पता पूंछते हुए बकरियों के बारे में पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम 1.अबरान उर्फ बिगो खान पुत्र रिजवान उर्फ गफ्फार खान उम्र 20 वर्ष निवासी बरगढ़ मण्डी के पीछे थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट तथा दूसरे ने अपना नाम 2. धानी उर्फ मुखबल खान पुत्र स्व0 उज्जल खान उम्र 18 वर्ष निवासी बरगढ़ मण्डी के पीछे हाल पता कन्धरा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट बताया गया। बरामद बकरियों के बारे में वादी के लड़के से सम्पर्क कर बुलाया गया तो वादी का लड़का बकरियों को पहचान गया । पूंछताछ में अबरान ने बताया कि हम दोनों मामा भांजा साथ में सलमान खान पुत्र अज्ञात के साथ तीनों लोग मिलकर जगन्नाथपुरम गाँव में दो घरों में चोरी किये थे। एक घर में से 6000/- नगद तथा कुछ जेवरात मिला था । दुसरे घर में पीछे से सेंधमारकर दो दर्जन बकरियों को चोरी कर लिये थे। चोरी करते समय बकरियों के बच्चे चिल्ला रहे थे तो 05 छोटे-छोटे बकरियों के बच्चों का गला काटकर घर के अन्दर ही छोड़ दिये थे । शेष बकरियों को हाककर रोड की तरफ ले आये तथा रोड पर खाली जा रही पिकअप को हाथ देकर रूकवाकर उसमें लादकर ले गये थे। ड्राइवर का नाम पता गाड़ी नम्बर नही मालूम है। जेवरातों को एक अंजान व्यक्ति को बेंच दिया था। कुछ बकरियों को बेच दिया है। शेष बची 07 बकरियों को बेचने हेतु सलमान सौदा तय करने गया है कि आप लोगों ने हम दोनों मामा भांजा को पकड़ लिया । अभियुक्तों की बारी-बारी पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो अबरान के पास से 3200 रूपया व धानी उर्फ मुखबल के पास से 1800/- रूपया मिला,जिसके बारे में पूछने पर दोनों ने बताया कि डोडामाफी व जगन्नाथपुरम में बकरी चोरी का रूपया है। बरामद शेष रूपयो के बारे में पूछने पर बताये कि इस घटना के पूर्व कुसुमी के जंगल से मारपीट कर बरेदियों जंगल में हाथ पैर बाधकर छोड़े गये 02 व्यक्तियों की 26 बकरियों को हमदोनों,काऊ उर्फ नेगम अली तथा सलमान मिलकर छिन लिए थे। तभी पुलिस की जानकारी होने पर जंगल में ही छोड़कर चले गये थे तथा इसके पूर्व डोडामाफी के मूरली जंगल से हम दोनों,काऊ उर्फ नेगम और समलान बरेदियों को बातों में फसाचकर उनके 29 बकरियों को चुराकर ले गये थे। । जिससें क्रमशः अभियोग मु0अ0सं0 07/2026 धारा 331(4),305,325 बीएनएस,मु0अ0सं0 55/2025 धारा 309(6) बीएएस व मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। 07 बकरियों व 5000/- रूपये बरामद होने पर तीनों मुकदमों में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गयी। गिरफ्तार करने वाली टीमः- 1.उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना मारकुण्डी 2.उ0नि0 रमेश सिंह 3.आरक्षी लालू यादव 4.आरक्षी मंगला प्रसाद 5.आरक्षी अमित तिवारी