चित्रकूट, उत्तर प्रदेश दिनांक: 12 फरवरी 2026 बकाया मानदेय को लेकर NHM कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट,। उत्तर प्रदेश दिनांक: 12 फरवरी 2026 बकाया मानदेय को लेकर NHM कर्मचारी संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन चित्रकूट: आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को शाम 3:30 बजे, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, चित्रकूट द्वारा अपनी मांगों के संबंध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन जिलाधिकारी चित्रकूट के माध्यम से प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित है। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने रोष व्यक्त किया कि पिछले दो माह से कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संघ ने इसे अमानवीय करार देते हुए विभागीय व्यवस्था की एक गंभीर विफलता बताया है। ज्ञापन के मुख्य बिंदु एवं मांगें: समयबद्ध भुगतान: NHM के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों के मानदेय का भुगतान प्रत्येक माह की 7 तारीख तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान: बिल फेल होना, लिमिट शून्य होना और बजट की कमी जैसी तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाओं के समाधान हेतु स्पष्ट और बाध्यकारी दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। उपस्थिति: इस अवसर पर एन.एच.एम. कर्मचारी संघ चित्रकूट के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक प्रताप सिंह और महामंत्री शंकर दीन ,डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. शशांक पाण्डेय, डॉ. पवन कुमार,डाॅ.बिलाल अहमद,डाॅ.कमल किशोर, जिला महिला उपाध्यक्ष डॉ. आकांक्षा पाण्डेय, डाॅ. रमापाल,सोनम श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, राधेश्याम, रामप्रकाश अहिरवार,दिलीप वर्मा,सुशील कुमार,प्रवीण कुमार,अनन्त पाल, शादाब हुसैन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।