ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण विकास भवन में जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार की मौजूदगी में हुआ

ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का शपथ ग्रहण विकास भवन में जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार की मौजूदगी में हुआ

अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी।ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, जनपद शाखा बाराबंकी का शपथ ग्रहण समारोह स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन में गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पांडे उपस्थित रहे। जनपद के समस्त विकास खंण्डों से बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उन्हें संगठन के उद्देश्यों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव ने संगठन के अधिकारों, दायित्वों तथा भावी कार्ययोजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बृजकिशोर कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, प्रांतीय प्रतिनिधि दयानंद, संरक्षक सुधीर कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सरोज, मीडिया प्रभारी श्री राजेश कुमार, संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, संगठन मंत्री (प्रशासन) नागेंद्र सोनकर सहित अन्य समस्त पदाधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।