गांवों में चला स्वच्छता अभियान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने गांवों में साफ सफाई और वृक्ष रोपित किया

गांवों में चला स्वच्छता अभियान अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने गांवों में साफ सफाई और वृक्ष रोपित किया

वोअजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत किठूरी,सैदनपुर , मरकामऊ, सहित दर्जनों गांवों में जन प्रतिनिधियों,व अधिकारी, कर्मचारियों ने गांव में झाड़ू लगाकर पालीथीन बीन कर साफ सफाई करते हुये स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु साफ सफाई रखने का संदेश दिया।किठूरी ग्राम पंचायत में खण्ड विकास अधिकारी,तथा भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने वृक्ष रोपित कर पर्यावरण संरक्षण को सफल बनाने की अपील करते हुए एक पेंड मां के नाम लगाने की अपील किया। सोमवार को विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत किठूरी में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता ग्राम सचिव, सतीश वर्मा, ग्राम प्रधान नीलू वर्मा तथा भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने गांव की मलिन बस्ती में झाडू लगा कर साफ सफाई किया और दो वृक्ष रोपित किया। मरकामऊ में ग्राम प्रधान रेखा गुप्ता व ग्राम सचिव भाजपा नेता स्वामी प्रसाद तिवारी आदि ने साफ सफाई किया। सैदनपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मशूद रियाज, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सोनी ग्राम सचिव रवि रावत आदि ने गांव में साफ सफाई किया और एक पेड़ मां के नाम रोपित किया।और आम जनमानस को स्वच्छ गांव,स्वस्थ्य गांव का संदेश दिया। ग्राम पंचायत खुर्दमऊ में प्रधान जमशेद अली सचिव अरविंद कुमार यादव भाजपा नेता मेडीलाल मौर्या ग्राम रोजगार सेवक आदि ने गांव में साफ सफाई किया। ग्राम पंचायत हज़रत पुर में प्रधान प्रतिनिधि औन मिंया, सचिव सुरेश चंद्र यादव आदि ने गांव की साफ सफाई किया।किन्तूर, मदारपुर, मीरापुर, सिरौलीगौसपुर,मुश्काबाद, महमूदाबाद आदि गांवों में भी केन्द्र सरकार के 12 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर स्वच्छता अभियान चलाया एंव वृक्ष रोपित किए हैं।