गांधीवादी चिंतक पंडित राजनाथ शर्मा का 82वां जन्मदिन 31 मार्च को
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। आगामी 31 मार्च को शहर स्थित गांधी भवन में राममनोहर लोहिया के साथ पांच वर्षों तक सतत संघर्ष में शामिल रहे गांधीवादी चिंतक पंडित राजनाथ शर्मा का 82वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजक मंडल के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत सुबह रामचरितमानस के सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर समरसता भोज का आयोजन भी किया गया है। आयोजकों ने बताया कि सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।









