खोर एत्मादपुर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

खोर एत्मादपुर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खोर एत्मादपुर की टीम ने कटका की टीम को 6 विकेट से हराकर विजय हासिल की है। सिरौलीगौसपुर के ग्राम खोर एत्मादपुर में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया टूर्नामेंट का उद्घाटन अधिवक्ता सुनील कुमार द्विवेदी ने फीता काट कर किया जिसमें कटका धुसेडिया रायगंज मैला खोर एत्मादपुर पीठापुर सहितआठ टीमों ने भाग लिया। बारी बारी से सभी टीमों ने खेलते हुए अपने शक्ति का प्रदर्शन किया। अंत मे खोर एत्मादपुर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए समकक्ष कटका की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। आयोजकों द्वारा विजयी टीम को 2100 सौ रुपए एवं उपविजेता टीम को 1100 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया इस मौके पर सुन्दर लाल,राम प्रसाद,झम्मन रावत,बजरंग यादव सहित तमाम दर्शक मौजूद रहे।