खेत में लगी आग, दो बीघा फसल जलकर राख

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के रसूलपनाह गांव में एक किसान के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हो गया। किसान देवराज की लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तालाब से बाल्टियों व अन्य साधनों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया और अंततः आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई। तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।