कोटवा सड़क में डॉ. एम.एल. साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कस्बा कोटवा सड़क में आदर्श व्यापार मंडल के संरक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिन्नू जायसवाल ने आदर्श व्यापार मंडल कोटवा सड़क के अध्यक्ष एवं दैनिक जागरण के पत्रकार डॉ. एम.एल. साहू को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर माला व फूलों का बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से डॉ. साहू के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर बालाजी इंटरप्राइजेज के मालिक सोनू भारती, समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष अनुपम जायसवाल, चुन्नीलाल पाठक, सईद अहमद, दुर्गेश कौशल, बालेश्वर रावत, राजीव कुमार, मोहम्मद आरिफ सहित कई व्यापारी एवं कस्बा वासियों ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और जन्मदिन की बधाई दी।