कांग्रेस पदाधिकारियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द पर की जारही कार्यवाही का किया विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द पर की जारही कार्यवाही का किया विरोध, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष  मो0 मोहसिन की अगुवाई मे कांग्रेेसीगणो ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिवकुमार वर्मा को कर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द पर की जारही कार्यवाही का विरोध किया है | ज्ञापन मे कहा गया है कि  अपनी बात रखने वाले ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नन्द सरस्वती एवं उनके शिष्यो को अनावश्यक परेशान व प्रताणित करने का प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर कुम्भ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस द्वारा उन्हे व उनके शिष्यो को प्रताणित करने का काम सरकार की शह पर किया गया वही अब शंकराचार्य उनके शिष्य स्वामी मुकुन्दानन्द ब्रम्हचारी सहित अज्ञात लोगो के साथ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज करायी है। जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि हम कांग्रेसीगण भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक सम्प्रदायो के अध्यात्मिक पद जिसमें शंकराचार्य का भी एक पद है जिसकी मान्यता एवं परम्परा एतिहासिक परिपाटियो द्वारा निर्धारित होती है तथा हम कांग्रेसीगण इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने वाले व्यक्तियो की पृष्ठिभूति उनकी परिस्थितियों तथा संभावित प्रेरक तत्वो का निष्पक्ष परीक्षण एवं पारदर्शी जांच की मांग करते है। इस अवसर पर  नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र यादव, राकेश तिवारी , मो0 इजहार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव शिव शंकर शुक्ला, के0सी0 श्रीवास्तव,सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे