कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'नवारम्भ उत्सव'

कंपोजिट विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 'नवारम्भ उत्सव'

अजय रावत सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।कंम्पोजिट विद्यालय सहरी, में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय में 'नवारम्भ उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 3-6 वर्ष के बच्चों को औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारम्भ: कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती जूली नाग द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण ने उपस्थित सभी अभिभावकों का स्वागत किया और पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य गतिविधियाँ: उत्सव के दौरान 3-4 वर्ष के नन्हे बच्चों का बालवाटिका में नामांकन किया गया। बलवाटिका के बच्चों छवि कन्नौजिया एवं अनन्या वर्मा द्वारा सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर रेत और मिट्टी पर आकृतियाँ बनाकर अपनी शिक्षा के सफर की शुरुआत की। इसके साथ ही, 6 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को कक्षा-1 में प्रवेश के लिए चिन्हित किया गया। बालवाटिका के छोटे बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थिति और सहयोग: कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक अध्यापक शफीक अहमद , सचिन जायसवाल, नीलेश कुमार तिवारी, प्रिया शुक्ला, अनुदेशक राजन वर्मा एवं कमरुज्जमा और ईसीसीई ई सी सी ई एजुकेटर प्राची वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने गांव की माताओं और अभिभावकों से संपर्क कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध 'वंडर बॉक्स', लर्निंग कॉर्नर और आधुनिक शिक्षण सामग्रियों के बारे में जानकारी दी गई। अभिभावकों का उत्साह बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बालवाटिका की व्यवस्थाओं की सराहना की। बच्चों को विद्यालय की ओर से खेल सामग्री जैसे बिल्डिंग ब्लॉक्स और पजल वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।