एलिया मॉन्टेसरी स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे के प्रतिष्ठित एलिया मॉन्टेसरी स्कूल में जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु एक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के महामंत्री मनीष श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शेख शहाबुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने बच्चों को आधुनिक शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सेक्रेटरी सैय्यद हसन ज़हीर काज़मी ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पूरा समारोह उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।









