उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम आदि के साथ मरकामऊ व राजापुर की पटाखे की दुकानों का निरीक्षण किया दिया आवाश्यक दिशा निर्देश

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम,लेखपाल शुभेन्द्र अवस्थी आदि के साथ मरकामऊ व राजापुर की पटाखे की दुकानों का औचक निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,एंव राजस्व टीम फायर ब्रिगेड सर्विस सिरौलीगौसपुर के उपनिरीक्षक रामसनेही आदि के साथ मरकामऊ,तथा राजापुर गांव की पटाखे की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने पटाखे के निर्माण में अग्निशमन की सुरक्षा तथा मानक के अनुरूप पटाखे तथा गोलों का निर्माण तथा सुरक्षा के इन्तेजामात तथा लाइसेंस का निरीक्षण किया।जिसमे जाहिद अली का लाइसेंस रिनीवल है।जाफर के लाइसेंस रिनीवल की फीस जमा है।एस डी एम ने सख्त निर्देश दिया कि जब तक लाइसेंस रिनीवल नहीं हो जाता तब तक गोला तमाशा पटाखों की विक्री नहीं की जायेगी।