अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रणामांजलि समारोह आयोजित

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रणामांजलि समारोह आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती की पूर्व संध्या पर प्रेरणा कोल्ड स्टोरेज, मल्लावां में भव्य प्रणामांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अवधेश गुप्ता व धर्मेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में रहकर डॉ. अंबेडकर ने कठिन परिश्रम और लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत के संविधान का निर्माण किया। उन्होंने संविधान को विश्व का सबसे बड़ा संविधान बताते हुए बाबा साहब की भूमिका को ऐतिहासिक बताया। विधायक वर्मा ने अपने संबोधन में संविधान निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख करते हुए लोगों से बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, प्रदीप रावत व शील रत्न मिहिर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. रामकुमार गिरि, भानु प्रताप सिंह, अरुण सिंह, ताराचंद चौधरी, पूनम कनौजिया, योगेंद्र पटेल, अवधेश कुमार वर्मा, मोहम्मद शब्बीर, अशोक रावत, दिनेश सिंह तोमर, करुणा शंकर शुक्ला, अजय गुप्ता, राम सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।