हिंदू नव वर्ष पर महादेव शाखा में कार्यक्रम, डॉ. राम शंकर ने बताए नवजीवन के संदेश

हिंदू नव वर्ष पर महादेव शाखा में कार्यक्रम, डॉ. राम शंकर ने बताए नवजीवन के संदेश

निष्पक्ष जन अवलोकन V.R.J निंदूरा (बाराबंकी)। हिंदू नव वर्ष के अवसर पर महादेव शाखा बाबागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. राम शंकर ने कहा कि चैत्र माह का नव वर्ष ऋतु परिवर्तन और प्रकृति के नवजीवन का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता लाता है। उन्होंने बताया कि विक्रम संवत का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है, जिसे पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि रचना का आरंभ दिवस माना जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है और वसंत ऋतु के आगमन से प्रकृति में नवजीवन का संचार होता है। परंपरा अनुसार इस समय नीम-गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना गया है। डॉ. राम शंकर ने कहा कि लंबे समय तक गुलामी के कारण भारतीय परंपराओं में विश्वास कमजोर हुआ, लेकिन संघ के पंच परिवर्तन के माध्यम से देश को पुनः विश्व गुरु बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे। इस अवसर पर खंड संचालक शिवसागर, सह खंड कार्यवाह रामदास, राजू, रितेश, कुलदीप, कृपांशु, प्रियांशु, अजय, प्यारेलाल, संजय, योगेंद्र, प्रदीप सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।