स्कूल चलो अभियान रैली को उपजिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को कंपोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर से उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज एवं खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें और बच्चों का समय से नामांकन कराएं। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा ने कहा कि कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे, यह शिक्षकों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। रैली में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने जागरूकता नारे लगाते हुए ब्लॉक परिसर स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण तक मार्च किया और पुनः विद्यालय पहुंचकर रैली का समापन किया। इस दौरान नवीन मिश्रा, आशुतोष कुमार, अमित मिश्रा, प्रह्लाद कनौजिया, दिलीप कुमार तिवारी, अभिषेक सिंह, कृपा राम, शिवाजी मिश्रा, रुद्र प्रताप पाण्डेय, बृजेश शुक्ला, आशुतोष वर्मा, रामपाल, रामानंद, मनीष बैसवार, आशीष बाजपेई, राज नारायण तिवारी, खुर्शीद अली, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद हलीम, सुनील कुमार यादव, विजय यादव, अवनीश कुमार सिंह, इंद्रेश कुमार यादव, सौरभ वर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।









