सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट डाक्टर बुधराम रावत का हार्ट अटैक से निधन

सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट डाक्टर बुधराम रावत का हार्ट अटैक से निधन

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। बेटे की मैरिज एन्वर्सरी में समाज सेवी एंव पूर्व फार्मासिस्ट डाक्टर बुधराम रावत का हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया है। बताते चलें कि थाना रामसनेही घाट अन्तर्गत शोभापुर मजरे सनौली के सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट डा 0 बुधराम रावत का बेटे अरुण कुमार की शादी की साल गिरह के अवसर पर आयोजित प्रीति भोज के दौरान हार्ट अटैक पडने से निधन हो गया है। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के के रावत, समाजसेवी रामदीन रावत, रामनरेश रावत, अयोध्या प्रसाद रावत सरोज रावत,भैंरव रावत,सावन रावत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।