सीएसआईआर-सीमैप ने किसानों को दी सतत खेती की जानकारी, वर्मी कम्पोस्ट व मशरूम उत्पादन पर जोर

सीएसआईआर-सीमैप ने किसानों को दी सतत खेती की जानकारी, वर्मी कम्पोस्ट व मशरूम उत्पादन पर जोर

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। सीएसआईआर-सीमैप द्वारा सतत खेती प्रोजेक्ट के तहत फतेहपुर क्लस्टर के मदनपुर, बसंतपुर व खैरा गांव में किसानों को प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं देवा क्लस्टर के काशिमगंज और बधिया गांव में वर्मी पीट कम्पोस्ट निर्माण का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-सीमैप के के. रक्षपाल सिंह ने किसानों को वर्मी पीट बनाने की विधि, उसके लाभ तथा मशरूम की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सीमैप द्वारा प्रकाशित किसान डायरी वितरित करते हुए बताया कि किसान इसमें फसल का पूरा लेखा-जोखा दर्ज कर लाभ-हानि का आकलन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मेड़ों पर मेंथा लगाने के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राप्त उपयोगी जानकारी के लिए किसानों ने सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक एवं प्रोजेक्ट प्रमुख डॉ. राजेश वर्मा का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण एवं प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान सीएसआईआर-सीमैप के शोधार्थी अमरेंद्र कुमार सिंह तथा सेनरेजी टीम से संदीप द्विवेदी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।